उत्तराखंड

Dehradun: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच बद्री में आदिबद्री मंदिर का भव्य उद्घाटन

Admindelhi1
14 Jan 2026 6:00 PM IST
Dehradun: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच बद्री में आदिबद्री मंदिर का भव्य उद्घाटन
x

देहरादून: मकर संंक्रांति पर आदिबदरी मंदिर का कपाट विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। परम्पराओं के अनुसार मंदिर के कपाट वर्षभर में पौष माह के लिए बंद किए जाते हैं। मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही आदिबदरी में सात दिवसीय श्री आदिबदरी महाभिषेक समारोह तथा शीतकालीन पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास मेले का भी शुभारंभ हो गया है।

मकर संक्रांति के मौके पर ब्रह्म मुहूर्त में पुजारी चक्रधर प्रसाद थपलियाल ने कपाट खुलने के मौके पर अभिषेक पूजा संपन्न करवाई। जिसके बाद भगवान नारायण को भोग और पंच ज्वाला आरती के बाद मंदिर में दर्शनों की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सात दिवसीय महाभिषेक समारोह का शुभारंभ कर दिया गया है।

Next Story