उत्तराखंड

Dehradun: परीक्षा में सफल छात्रों को राज्यपाल की शुभकामनाएं

Admindelhi1
25 April 2026 6:44 PM IST
Dehradun: परीक्षा में सफल छात्रों को राज्यपाल की शुभकामनाएं
x

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई व उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि आप सभी की यह उपलब्धि, आपकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और समर्पण का सार्थक परिणाम है, जिस पर आपके परिवार, गुरुजनों और पूरे उत्तराखण्ड को गर्व है। राज्यपाल ने उन सभी माता-पिता, अभिभावकों और शिक्षक समुदाय को भी विशेष रूप से बधाई दी, जिनके मार्गदर्शन, प्रेरणा और निरंतर सहयोग से विद्यार्थियों ने यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। राज्यपाल ने उन विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया जिन्हें इस बार अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि जीवन में असफलता अंत नहीं है, आत्मविश्वास और नई ऊर्जा के साथ पुनः प्रयास करें, सफलता निश्चित रूप से आपके साथ होगी।

Next Story