उत्तराखंड
Dehradun: युवतियों ने खुलेआम की युवकों की पिटाई, तीन युवक अरेस्ट
Tara Tandi
14 April 2025 5:47 PM IST

x
Dehradun देहरादून : एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां युवक युवतियां खुलेआम एक दूसरे की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं. घटना का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एसएसपी देहरादून ने वीडियो का संज्ञान लेने के बाद तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है.
युवतियों ने युवक को पीटा
युवाओं का मारपीट का वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. वायरल वीडियो में पहले तो युवक युवती पर हाथ उठाता हुआ नजर आ रहा है. बाद में दो युवतियां एक युवक को बुरी तरह पीटती हुई नजर आ रही है. वीडियो में युवतियां गाली गलौज कर युवक को बेल्ट से मारती हुई भी दिख रही है. जिसके बाद पीट रहे युवक के दो दोस्त उसे स्कूटी में बैठा कर ले जा रहे है. वायरल वीडियो देहरादून के सहस्त्रधारा का बताया जा रहा है.
पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया
देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. एसएसपी अजय सिंह ने वीडियो का संज्ञान लेने के बाद उसमें नजर आ रहे युवकों की तलाश कर हिरासत में लेने के निर्देश दिए. पुलिस ने वीडियो में दिख रहे तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है. युवकों की पहचान प्रमोद सिंह पुत्र जगदीश सिंह, आकाश सिंह पुत्र जनबल्लभ सिंह, गौरव रावत पुत्र सुखदेव सिंह के रूप में हुई है. तीनों युवक पौड़ी निवासी बताये जा रहे हैं.
TagsDehradun युवतियोंखुलेआम युवकों पिटाईतीन युवक अरेस्टDehradun girlsyouths beaten up in publicthree youths arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





