उत्तराखंड

Dehradun gang rape: गर्भवती हुई सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता

Tara Tandi
24 Aug 2024 8:28 AM GMT
Dehradun gang rape: गर्भवती हुई सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता
x
gang rape देहरादून: देहरादून गैंगरेप की पीड़िता को लेकर एक बाद एक खुलासे हो रहे हैं। जहां एक ओर पीड़िता के साथ मुरादाबाद में भी दुष्कर्म हुआ था तो वहीं अब सामने आया है कि 15 साल की पीड़िता गर्भवती है। शारीरिक व मानसिक कमजोरी के चलते उसके गर्भपात तक की स्थिति बन गई है। जिसके बाद जिला अस्पताल की सुविधाओं को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक आईएसबीटी परिसर में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई 15 साल की पीड़िता गर्भवती हो गई है। शारीरिक व मानसिक कमजोरी के कारण पीड़िता के गर्भपात की स्थिति बन गई है। पीड़िता की ऐसी हालत के बाद जिला अस्पताल सवालों के घेरे में आ गया है। जिला अस्पताल के चिकित्सा इंतजामों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
पीड़िता को इलाज के लिए दर-बदर भटकना पड़ा
बता दें कि कानूनी प्रावधान के तहत जिला अस्पताल में दुष्कर्म पीड़िता के तत्काल इलाज के लिए विशेष इंतजाम होने चाहिए थे। लेकिन इसके बावजूद पीड़िता को इलाज के लिए दर-बदर भटकना पड़ा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम पीड़िता को रक्तस्राव हो रहा था। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां से पीड़िता को दून अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
Next Story