उत्तराखंड

Dehradun: एफआरआई में शुरू हुआ वन महोत्सव-2026, मौलश्री और आंवला के पौधे लगाए

Admindelhi1
25 July 2026 10:02 AM IST
Dehradun: एफआरआई में शुरू हुआ वन महोत्सव-2026, मौलश्री और आंवला के पौधे लगाए
x
मौलश्री-आंवला के पौधों से एफआरआई में वन महोत्सव का शुभारंभ

देहरादून: भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) के वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई), देहरादून में शुक्रवार को वन महोत्सव-2026 के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान की निदेशक ऋचा मिश्रा ने मौलश्री का पौधा रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया।

एफआरआई के विस्तार प्रभाग ने वन संवर्धन एवं प्रबंधन प्रभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के प्रभाग प्रमुखों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर में आंवला के पौधे रोपित किए।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई गई। प्रतिभागियों ने हरित पर्यावरण के संरक्षण, वृक्षारोपण के महत्व और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में कहा गया कि वन महोत्सव का उद्देश्य देश की हरित धरोहर के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण के प्रति समाज में जागरूकता विकसित करना है।

Next Story