उत्तराखंड

Dehradun: फोटो फ्रेमिंग शॉप में आग, समय रहते पाया गया काबू

Admindelhi1
31 July 2026 4:33 PM IST
Dehradun: फोटो फ्रेमिंग शॉप में आग, समय रहते पाया गया काबू
x
फायर ब्रिगेड ने फोटो फ्रेमिंग दुकान की आग बुझाई

देहरादून: राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह घंटाघर के निकट चकराता रोड स्थित एक फोटो फ्रेमिंग एवं लैमिनेशन की दुकान में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त प्रयास से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि दुकान में रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली नगर पुलिस को आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद धारा चौकी से पुलिस बल और फायर स्टेशन से दमकल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए दमकल कर्मियों ने आग को फैलने से रोकते हुए जल्द ही उस पर पूरी तरह काबू पा लिया।

जांच में पता चला कि दुकान राजकुमार पुत्र स्वर्गीय केशव दास, निवासी प्रकाश नगर, ईदगाह रोड की है,जबकि भवन के स्वामी मयंक गोयल निवासी 14,चकराता रोड हैं। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Next Story