उत्तराखंड

Dehradun: अप्रैल के महीने में ठंड का अहसास, आठ डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Tara Tandi
4 April 2024 1:23 PM GMT
Dehradun: अप्रैल के महीने में  ठंड का अहसास, आठ डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
x
देहरादून : पछवादून और जौनसार बावर में सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। मौसम ठंडा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं चकराता में अप्रैल के महीने में भी लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। चकराता में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार को बारिश के बाद मौसम ने करवट ली थी। मौसम एक दिन बाद फिर से गर्म हो गया था, लेकिन बुधवार सुबह आसमान में फिर से बादल छा गए। विकासनगर, सहसपुर और सेलाकुई में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चकराता क्षेत्र में भी दिनभर बादल छाए रहे। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंड बढ़ने से लोगों को अप्रैल के महीने में भी सर्दी के मौसम जैसा एहसास हुआ। चकराता का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Next Story