उत्तराखंड

Dehradun: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने पर जोर, नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

Admindelhi1
17 Aug 2026 10:25 AM IST
Dehradun: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने पर जोर, नवाचार को मिलेगा बढ़ावा
x
स्वास्थ्य क्षेत्र में नई पहल और तकनीक को बढ़ावा देगी सरकार : सुबोध उनियाल

देहरादून: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड में स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार और नई तकनीकों को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य से विकसित हो रही आधुनिक स्वास्थ्य तकनीकें देश और दुनिया के स्तर पर उत्तराखंड की नई पहचान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

स्वास्थ्य मंत्री रविवार को देहरादून में मेडटेक क्षेत्र में कार्यरत सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज के नए इनोवेशन हब के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर देहरादून के ओएसिस मॉल स्थित नए इनोवेशन हब का उद्घाटन किया गया।

उन्होंने कंपनी के दस वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि देहरादून में विकसित हो रही कार्डियक डायग्नोस्टिक तकनीक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य चुनौतियों के समाधान में मददगार हो सकती है।

मंत्री ने कहा कि यह उत्साहजनक है कि उत्तराखंड में विकसित एक कंपनी ऐसी तकनीक तैयार कर रही है, जिसकी पहुंच भारत के साथ विश्व के अन्य हिस्सों तक बनाने की महत्वाकांक्षा है। उन्होंने कंपनी की पूरी टीम को दस वर्ष पूरे करने पर बधाई देते हुए उसके अगले विकास चरण के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि राज्य में नवाचार की अपार संभावनाएं हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीक के बेहतर इस्तेमाल से मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों तक आवश्यक सेवाओं की पहुंच आसान बनाई जा सकती है। विशेष रूप से दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों में पोर्टेबल स्वास्थ्य तकनीक उपयोगी साबित हो सकती है।

कंपनी के सीईओ राजत जैन ने कहा कि पहला दशक यह साबित करने पर केंद्रित रहा कि महत्वपूर्ण मेडिकल टेक्नोलॉजी की कल्पना, इंजीनियरिंग और निर्माण उत्तराखंड से भी किया जा सकता है। अब कंपनी विज्ञान, तकनीक, टीम और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच के विस्तार पर ध्यान केंद्रित करेगी। अगले चरण में स्पंदन पोर्टफोलियो को मजबूत करने, क्लिनिकल रिसर्च का विस्तार करने, संस्थागत साझेदारियां विकसित करने और नई कार्डियक डायग्नोस्टिक तकनीकों के विकास पर जोर दिया जाएगा।

Next Story