उत्तराखंड

Dehradun: जनगणना को लेकर शत-प्रतिशत भागीदारी पर जोर

Admindelhi1
27 April 2026 10:14 AM IST
Dehradun: जनगणना को लेकर शत-प्रतिशत भागीदारी पर जोर
x

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने मातृ शक्ति के नेतृत्व में बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को सुना। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि स्वगणना में प्रदेश के हजारों परिवारों की सक्रिय भागीदारी के बाद प्रधानमंत्री के जनगणना प्रक्रिया को लेकर की गई अपील को राज्य में शत-प्रतिशत भागीदारी की जाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन देशवासियों के लिए प्रेरणादायक होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनगणना प्रक्रिया को लेकर प्रधानमंत्री की अपील का प्रदेश में शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राज्य में पहले ही 62 हजार से अधिक परिवार स्वगणना में भागीदारी कर चुके हैं, जो जनभागीदारी का सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से अपनाते हैं, यही कारण है कि जनगणना को लेकर जागरूकता पहले से ही दिखाई दे रही है।

महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री द्वारा वैश्विक ऊर्जा संकट, सांस्कृतिक संरक्षण और पारंपरिक कृषि को बढ़ावा देने संबंधी विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार इन क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के तहत पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित ‘मन की बात’ के श्रवण में कई पदाधिकारी और महिला मोर्चा की सदस्य शामिल रहीं। इस दौरान मधु भट्ट, विनोद उनियाल, डॉ. गीता खन्ना, जगमोहन रावत, राजेंद्र सिंह नेगी, कमलेश रमन, डॉ. हिमानी वैष्णवी, नेहा शर्मा, डॉ. दिव्या नेगी और लक्ष्मी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---

Next Story