उत्तराखंड
Dehradun: सूखे के चलते उत्तराखंड में नवंबर में नहीं हुई वर्षा
Admindelhi1
29 Nov 2025 1:29 PM IST

x
देहरादून: उत्तराखंड में नवंबर का महीना इस बार भी बिना बारिश के बीत गया। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक पूरे नवंबर में सूखी ठंड ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में नवंबर माह में सामान्य तौर पर 5.9 मिमी बारिश दर्ज होती है, लेकिन इस वर्ष एक बूंद भी बारिश नहीं हुई।
विशेषज्ञों और मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि लगातार बदलते मौसम पैटर्न और जलवायु परिवर्तन का सीधा असर उत्तराखंड के मौसम पर दिखाई दे रहा है। बारिश न होने से कृषि, बागवानी और पेयजल स्रोतों पर भी प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने बताया कि दिसंबर में भी तापमान में और गिरावट आएगी तथा उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है।
Tagsदेहरादूनसूखेउत्तराखंडनवंबरवर्षाdehradundroughtuttarakhandnovemberrainजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





