उत्तराखंड

Dehradun: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर डॉक्टरों का धरना स्थगित

Admindelhi1
17 Sept 2026 1:39 PM IST
Dehradun: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर डॉक्टरों का धरना स्थगित
x
दून अस्पताल में डॉक्टरों ने फिलहाल स्थगित किया प्रदर्शन

देहरादून: राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से धरने पर बैठे पीजी, एसआर और जेआर चिकित्सकों ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया।

स्वास्थ्य मंत्री बुधवार को दून अस्पताल पहुंचे और आंदोलनरत चिकित्सकों से मुलाकात कर उनकी मांगों और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्टाइपेंड बढ़ाने के संबंध में सरकार गंभीरता से विचार कर रही है और जल्द सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

मंत्री ने एमबीबीएस छात्रों से भी संवाद किया और उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि चिकित्सक स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके हितों से जुड़े विषयों का समाधान सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद पीजी, एसआर और जेआर चिकित्सकों ने अपना धरना निश्चित अवधि के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया।

Next Story