उत्तराखंड

Dehradun: धामी ने अस्पताल में भुवन चंद्र से मुलाकात की

Admindelhi1
10 Sept 2025 7:23 PM IST
Dehradun: धामी ने अस्पताल में भुवन चंद्र से मुलाकात की
x

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को देहरादून स्थित मैक्स हॉस्पिटल पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। खंडूरी वर्तमान में स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अस्पताल में उपचाररत हैं।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से खंडूरी के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने उनसे भी खंडूरी के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली।

Next Story