उत्तराखंड

Dehradun: उत्तराखण्ड के 13वें डीजीपी बने दीपम सेठ

Admindelhi1
25 Nov 2024 5:05 PM IST
Dehradun: उत्तराखण्ड के 13वें डीजीपी बने दीपम सेठ
x
गृह विभाग ने जारी किया आदेश

देहरादून: उत्तराखण्ड से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां दीपम सेठ प्रदेश के 13वें डीजीपी बन गए हैं। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले डीजीपी के लिए दीपम सेठ के नाम को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही थी। एडीजी दीपम सेठ ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटकर सोमवार को मूल कैडर ज्वाइन किया। ज्वाइन करते ही उन्हें पुलिस के 13वें मुखिया की जिम्मेदारी भी दी गई। बता दें कि दीपम सेठ 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। और वर्ष 2019 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे।

Next Story