उत्तराखंड

Dehradun: नाले में पड़ा मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Tara Tandi
21 Aug 2024 4:58 PM IST
Dehradun: नाले में पड़ा मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
x
Dehradun देहरादून: ओएनजीसी के पास एक नाले में युवक का शव पड़ा मिला. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है.
नाले में पड़ा मिला युवक का शव
घटना बुधवार की है. मामला थाना कैंट क्षेत्र का है. ओएनजीसी के पास एक नाले में युवक का शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी मच गई. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
शिनाख्त में जुटी पुलिस
मृतक युवक चांदमारी का रहने वाला बताया जा रहा. जिसकी उम्र लगभग 25 से 30 साल है. युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयासों में जुटी हुई है.
Next Story