उत्तराखंड
Dehradun: गांव के निकट टोंस नदी में एक व्यक्ति का शव हुआ बरामद ,जांच में जुटी पुलिस
Tara Tandi
4 April 2024 4:43 PM IST

x
देहरादून : तहसील क्षेत्र के अणु गांव के निकट टोंस नदी में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन त्यूणी को सूचना दी कि अणु गांव के समीप नदी के किनारे पानी में एक शव दिखाई दे जा रहा है। प्रशासन ने मौके पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। एसडीआरएफ के जवानों ने शव को बाहर निकाला। शव की पहचान जागर सिंह (55) पुत्र ध्यान सिंह निवासी ग्राम लाजवा, सैंज तहसील पंद्रा, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई।
थाना प्रभारी त्यूणी आशीष रवियान ने बताया कि मृतक के शरीर पर कपड़े और पैरों में जूते थे। जिससे आशंका जताई जा रही है कि मृतक ने आत्महत्या की। उन्होंने बताया कि मामला राजस्व क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई राजस्व पुलिस के स्तर से की गई।
Tagsगांव निकट टोंस नदीव्यक्ति शव बरामदजांच जुटी पुलिसDehradun: Dead body of a person found in Tons river near the villagepolice engaged in investigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday
Next Story





