उत्तराखंड

Dehradun Crime: पति की मौत के बाद दोस्‍त बना दरिंदा

Bharti Sahu 2
26 July 2024 4:49 AM GMT
Dehradun Crime: पति की मौत के बाद दोस्‍त बना दरिंदा
x
Dehradun Crime: महिला के पति की वर्ष 2020 में मृत्यु हो गई थी। पीड़िता का सात साल का बच्चा है। आरोपित महिला के पति का दोस्त है सितंबर 2020 हार्ट अटैक से पति की मृत्य हो गई जिसके बाद वह अपने सात साल के बच्चे के साथ देहरादून शिफ्ट हो गई। 2023 में आरोपित ने धमकी दी कि उसके पास उसकी कुछ अश्लील तस्वीरें है जिसे वह प्रसारित कर देगा वसंत विहार निवासी एक विधवा महिला ने तहरीर दी है कि पूर्व में वह पति के साथ मुंबई में रहती थी। सितंबर 2020 हार्ट अटैक से पति की मृत्य हो गई, जिसके बाद वह अपने सात साल के बच्चे के साथ देहरादून शिफ्ट हो गई।पति की मौत के बाद उनके दोस्त विशाल क्षीर सागर निवासी भगत सिंह नगर हरसूल, निकट कन्या पाठशाला औरंगाबाद, महाराष्ट्र ने उससे नजदीकियां बनाई।
वर्ष 2023 में आरोपित ने महिला को धमकी दी कि उसके पास उसकी कुछ अश्लील तस्वीरें है, जिसे वह इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर देगा।
आरोपित उससे रुपये की मांग कर रहा था।
इस पर महिला ने मामले की शिकायत आनलाइन माध्यम से महाराष्ट्र पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
आरोप है कि जून 2023 को विशाल देहरादून आया और यहां फ्लैट में आकर महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद उसकी अश्लील तस्वीरें प्रसारित करने की धमकी देकर उससे 20 लाख रुपये लिए। महिला की तहरीर पर वसंत विहार थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Next Story