उत्तराखंड

Dehradun: खड़गे की रैली के बाद मंच शुद्धिकरण को लेकर विवाद, कांग्रेस करेगी केस की मांग

Admindelhi1
31 Aug 2026 10:05 AM IST
Dehradun: खड़गे की रैली के बाद मंच शुद्धिकरण को लेकर विवाद, कांग्रेस करेगी केस की मांग
x
मंच शुद्धिकरण मामले पर कांग्रेस का हमला, मुकदमे की मांग करेगी पार्टी

देहरादून: हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण के मामले को लेकर कांग्रेस 31 अगस्त को पुलिस चौकी पहुंचकर दोषियों और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग करेगी।

महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर पाल सिंह गोगी ने रविवार को बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर कांग्रेसजन सोमवार को सुबह 11.30 बजे धारा चौकी पहुंचेंगे। इस दौरान मामले में अब तक पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर भी विरोध दर्ज कराया जाएगा।

कांग्रेस का आरोप है कि आठ अगस्त को हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने मंच का कथित रूप से शुद्धिकरण किया था। पार्टी ने इसे सामाजिक सौहार्द के खिलाफ बताते हुए मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Next Story