उत्तराखंड

Dehradun: कांग्रेस ने एसआईआर की तैयारी तेज की, बूथ स्तर पर सहयोग का ऐलान

Admindelhi1
15 May 2026 12:18 PM IST
Dehradun: कांग्रेस ने एसआईआर की तैयारी तेज की, बूथ स्तर पर सहयोग का ऐलान
x

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए उत्तराखंड कांग्रेस कांग्रेस तैयार है और सभी बूथों पर बीएलए सहयोग करेंगे।

उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने गुरुवार शाम कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पार्टी ने राज्य के सभी 13 जनपदों और 70 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक पोलिंग बूथ पर बीएलए-2 नियुक्त कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि ये बीएलए-2 संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के बीएलए-1 और सरकारी बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर पुनर्निरीक्षण कार्य में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सहयोग करेंगे। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य के नागरिकों को आश्वस्त करना चाहती है कि बिहार, असम और पश्चिम बंगाल की तरह उत्तराखंड में भी किसी वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची से कटने नहीं दिया जाएगा और अवैध मतदाताओं के नाम जुड़ने से रोका जाएगा।

उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष राज्य के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख नेताओं और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की बैठक बुलाकर एसआईआर अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

Next Story