उत्तराखंड
Dehradun: कुट्टू का आटा खाने से बीमार लोगों से मिले CM, स्वास्थ्य सचिव को जांच के आदेश
Tara Tandi
31 March 2025 2:33 PM IST

x
Dehradun देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए लोगों का हाल जानने के लिए कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे. बता दें आटे में मिलावट होने के चलते उसे खाने वाले 100 से अधिक लोग बीमार हो गए. सभी लोगों को फूड प्वाइजनिंग हुआ है. बताया जा रहा है ये आटा सहारनपुर से सप्लाई हुआ है.
कुट्टू का आटा खाकर बीमार हुए लोगों का हाल जानने पहुंचे सीएम धामी
मुख्यमंत्री ने कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की. सीएम ने जिलाधिकारी सविन बंसल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अस्पतालों में भर्ती लोगों को समुचित इलाज देने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाई जाए.
कोरोनेशन अस्पताल और दून अस्पताल में चल रहा इलाज
बता दें फूड प्वाइजनिंग की वजह से कोरोनेशन अस्पताल में 66 और दून मेडिकल कॉलेज में 44 मरीज भर्ती हैं. मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग और जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिए कि जिन भी अस्पतालों में मरीज आ रहे हैं, उनके इलाज का पूरा प्रबंध किया जाए.
सहारनपुर से सप्लाई हुआ था कुट्टू का आटा
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सहारनपुर से जिस दुकान के लिए कुट्टू का आटा सप्लाई हुआ है, वह दुकान सील कर ली गई है. उस दुकान से जिन दुकानों के लिए कुट्टू का आटा सप्लाई हुआ है, उनको भी सूचना दे दी गई है. सहारनपुर के जिला प्रशासन को भी देहरादून जिला प्रशासन से इसके बारे में जानकारी दी गई है.
सीएम धामी ने दिए जांच के निर्देश
सीएम धामी ने कहा कि मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिए हैं. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. सीएम ने कहा कि इस तरह की घटना दोबारा न हो स्वास्थ्य विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभाग मिलकर घटना की पूरी जांच करेंगे. लापरवाही करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
TagsDehradun कुट्टू आटा खानेबीमार लोगों मिले CMस्वास्थ्य सचिवजांच आदेशDehradun CMHealth Secretary met sick people after eating buckwheat flourinvestigation orderedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





