उत्तराखंड
Dehradun: सीएम धामी ने अपने घर से तिरंगा अभियान की शुरुआत की
Admindelhi1
13 Aug 2025 3:55 PM IST

x
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत बुधवार को अपने शासकीय आवास पर तिरंगा फहरा कर अभियान का शुरूआत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन तक पहुंचकर राष्ट्रभक्ति का एक महाअभियान बन चुका है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने घर, कार्यालय, दुकान आदि पर तिरंगा गर्व और सम्मान के साथ फहराएं और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को नमन करें। साथ ही साथ ही आम जनमानस से भी अपील की कि सभी अपने घर पर देश की शान तिरंगा फहराएं और तिरंगे के साथ अपनी फोटो लेकर अवश्य साझा करें।
Tagsउत्तराखंडदेहरादूनसीएम धामीअपने घरतिरंगाअभियानशुरुआतUttarakhandDehradunCM Dhamihis hometricolorcampaignbeginningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





