उत्तराखंड

Dehradun: सीएम धामी ने किया पं. दीनदयाल उपाध्याय के योगदान का स्मरण

Admindelhi1
25 Sept 2025 4:31 PM IST
Dehradun: सीएम धामी ने किया पं. दीनदयाल उपाध्याय के योगदान का स्मरण
x

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री ने उपाध्याय की शिक्षाओं और आदर्शाें काे प्रेरणास्रोत बताया।

मुख्यमंत्री धामी ने दीनदयाल पार्क स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और अंत्योदय के संकल्प को राज्य की विकास नीति की प्रेरणा बताया। धामी ने कहा कि उनकी शिक्षाएं और आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने समाज के वंचित, गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जीवनभर कार्य किया। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकाराें की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष, राजसभा सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक खजान दास सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Next Story