उत्तराखंड

Dehradun: सीएम धामी ने लक्ष्य सेन की ऐतिहासिक जीत को सराहा

Admindelhi1
24 Nov 2025 12:09 PM IST
Dehradun: सीएम धामी ने लक्ष्य सेन की ऐतिहासिक जीत को सराहा
x

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 खिताब जीतने पर फोन पर हार्दिक बधाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य सेन की यह शानदार उपलब्धि उत्तराखंड ही नहीं, सम्पूर्ण देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य की मेहनत, समर्पण और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन हमारे सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और यह साबित करता है कि लगन, अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ हर कठिन लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और देवभूमि उत्तराखंड का नाम इसी प्रकार रोशन करते रहेंगे।

Next Story