उत्तराखंड
Dehradun: सीएम धामी ने दिखाई 23 बोलेरो वाहनों को हरी झंडी
Tara Tandi
16 April 2025 7:45 PM IST

x
Dehradun देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में वन एवं वन्य जीव सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा कैंपा योजना से खरीदे गए 23 बोलेरो कैम्पर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान सीएम धामी के साथ वन मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद थे.
सख्त होगी वन अपराधों पर नजर
सीएम धामी ने कहा कि इन वाहनों से संवेदनशील वन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाकर वन अपराधों पर नियंत्रण को अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी. साथ ही वनाग्नि प्रबंधन और मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर समय रहते नियंत्रण और तेजी से रेस्क्यू कार्य के लिए भी इन वाहनों का उपयोग किया जाएगा.
वन क्षेत्रों की निगरानी के लिए दौड़ेंगे वाहन : CM
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेधामी ने कहा वृक्षारोपण अभियानों की निगरानी के साथ ही भू-स्खलन, बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में वन एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के त्वरित और प्रभावी संचालन में भी ये वाहन काफी उपयोगी सिद्ध होंगे.
कैंपा योजना के बजट में हुई वृद्धि : मंत्री
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पिछले तीन सालों में लगातार कैंपा योजना के बजट में वृद्धि हुई है. साल 2023-24 में रुपए 237 करोड़, 2024-25 में 302 करोड़ की धनराशि का व्यय हुआ है. वहीं साल 2025-26 में कैम्पा के तहत प्रस्तावित रुपए 439.50 करोड़ की लागत की वार्षिक योजना स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेजी गई है.
TagsDehradun सीएम धामीदिखाई 23 बोलेरो वाहनोंहरी झंडीDehradun CM Dhamishowed 23 Bolero vehiclesflagged offजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





