उत्तराखंड

Dehradun: सीएम धामी ने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

Tara Tandi
16 Sept 2024 2:28 PM IST
Dehradun: सीएम धामी ने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन
x
Dehradun देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण (nivh) संस्थान पहुंचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। सीएम ने बच्चों को केक खिलाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
सीएम धामी ने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन
सीएम धामी के जन्मदिन के मौके पर दृष्टिबाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक आदर्श विद्यालय के बच्चों ने खुद से बनाया मॉडल मुख्यमंत्री को उपहार में दिया. इस दौरान सीएम ने कहा कि मुझे हर बार इस दिन पर यहां बच्चों के बीच आने का इंतजार रहता है. यहां आकर बहुत अच्छा लगता है. सीएम ने कहा कि मैं भगवान से आप सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं.
ऐसा कोई काम नहीं है जो आप लोग नहीं कर सकते हैं : CM
सीएम धामी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि भविष्य में आप सभी लोग जिस किसी भी क्षेत्र में जाएंगे, वहां निश्चित ही सफलता पाएंगे. सीएम ने कहा कि ऐसा कोई काम नहीं है जो आप लोग नहीं कर सकते हैं. सीएम ने कहा पीएम मोदी दिव्यांग बच्चों की सर्वांगीण उन्नति के लिए प्रयासरत हैं. दिव्यांग शब्द भी पीएम मोदी द्वारा ही दिया गया है.
सीएम ने की आपदा प्रभावितों के बीच जाने की अपील
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि इस बार हमें प्रदेश में कई स्थानों पर आपदा की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. सीएम धामी ने लोगों से अनुरोध किया कि वे आज के दिन आपदा से प्रभावित लोगों के बीच जाएं और उनकी जो सेवा, मदद हो सकती है वे करें.
Next Story