उत्तराखंड

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी छात्रों से फोन पर की बात, दी बधाई

Admindelhi1
25 April 2026 6:07 PM IST
Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी छात्रों से फोन पर की बात, दी बधाई
x
"मेधावी छात्रों से फोन पर जुड़े मुख्यमंत्री धामी"

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर (नैनीताल) की ओर से घोषित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों से शनिवार को दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल परीक्षा में टॉप अंक प्राप्त करने वाले अक्षत गोपाल (रामनगर), इशांत कोठारी (उत्तरकाशी), भूमिका (नैनीताल) और योगेश जोशी (बागेश्वर) से संवाद कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की। इसी प्रकार इण्टरमीडिएट परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली गीतिका पंत (बागेश्वर), सुशीला मेंदीरत्ता (उधमसिंह नगर), आर्यन (देहरादून) और वंशिका (हरिद्वार) से भी मुख्यमंत्री ने फोन पर बातचीत की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही छात्र-छात्राएं इस स्तर की उपलब्धियां हासिल कर पाते हैं।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर समर्पित रहें और राज्य व देश के विकास में योगदान दें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Story