उत्तराखंड

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण पर रोक लगाने का निर्देश दिया

Admindelhi1
12 Aug 2025 7:15 AM IST
Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण पर रोक लगाने का निर्देश दिया
x
"निर्माण पर रोक लगाने के निर्देश"

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण पर रोक लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, हिमस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील स्थानों को तत्काल चिन्हित किया जाए, ताकि संभावित खतरे से पहले ही सतर्कता बरती जा सके।

सोमवर को मुख्यमंत्री आवास पर उच्च स्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री धामी राज्य में आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठककर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के ऐसे संवेदनशील इलाकों को शीघ्र चिह्नित किया जाए। इन संवेदनशील स्थलों पर किसी भी प्रकार की नई बसावट या नए निर्माण कार्य की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्राकृतिक जल स्रोतों और नदियों और नालों के किनारों पर किसी भी प्रकार का सरकारी या निजी निर्माण कार्य प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं और इनके क्रियान्वयन की नियमित निगरानी की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन निर्देशों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आपदा से बचाव के लिए रोकथाम के उपायों को प्राथमिकता दी जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में जनहित को ध्यान में रखते हुए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने को कहा। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते और अपर सचिव बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

Next Story