उत्तराखंड

Dehradun: छात्रा के सवाल पर मुख्यमंत्री धामी ने की टैब की घोषणा

Admindelhi1
19 Sept 2026 11:19 AM IST
Dehradun: छात्रा के सवाल पर मुख्यमंत्री धामी ने की टैब की घोषणा
x
धामी ने छात्रा के सवाल पर टैब देने का ऐलान किया

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान हरिद्वार की कक्षा 11वीं की छात्रा लवप्रीत कौर के सवाल पर मुख्यमंत्री ने राजकीय विद्यालयों के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने के लिए उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि देने की घोषणा की।

संवाद के दौरान छात्रा लवप्रीत कौर ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई का चलन बढ़ रहा है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बच्चों को मोबाइल फोन या लैपटॉप उपलब्ध कराना मुश्किल है। उन्होंने मुख्यमंत्री से ऐसे विद्यार्थियों के लिए सरकार की ओर से की जाने वाली व्यवस्था के बारे में पूछा।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान ही घोषणा करते हुए कहा कि राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने के लिए उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि दी जाएगी।

धामी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से सीधा संवाद उनकी अपेक्षाओं और सुझावों को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

Next Story