उत्तराखंड
Dehradun: आशारोड़ी में ट्रोला से टकराई कार, चार युवकों की मौके पर ही मौत
Tara Tandi
22 Jun 2025 1:24 PM IST

x
Dehradun देहरादून : भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. आशारोड़ी पर एक कार आगे चल रहे सीमेंट से भरे ट्रोला में जा घुसी. टक्कर इतनी भयंकर थी की मौके पर ही कार में सवाई चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक युवक घायल बताया जा रहा है.
आशारोड़ी में सड़क हादसा, ट्रोला में घुसी कार
हादसा रविवार तड़के सुबह तीन बजकर 10 मिनट का बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार हरियाणा के पर्यटकों की कार सहारनपुर से देहरादून की ओर आ रही थी. कार से आगे सीमेंट से लदा ट्रोला चल रहा था. अचानक तेज रफ्तार कार आशारोड़ी के पास ट्रोला में जा घुसी. हादसे के दौरान कार में पांच युवक सवार थे.
चार युवकों की दर्दनाक मौत
हादसे में अंकुश निवासी सोनीपत, पारस पुत्र जयकरण निवासी सोनीपत, अंकित निवासी जींद और नवीन निवासी रोहतक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि विनय निवासी सोनीपत घायल हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया गया.
TagsDehradun आशारोड़ीट्रोला टकराई कारचार युवकोंमौके मौतDehradun Asharoditrolley collides with carfour youths die on the spotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





