उत्तराखंड
Dehradun: मजाक में चली गोली, आमहत्या का प्रयास मामला बना सनसनी
Tara Tandi
19 April 2025 7:56 PM IST

x
Dehradun देहरादून: छात्र के आमहत्या का प्रयास मामले में दून पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. बताया जा रहा है युवक ने आत्महत्या का प्रयास नहीं किया था बल्कि उसके साथ मौजूद उसके अन्य साथी ने मजाक में उस पर गोली चला दी थी.
ये था पूरा मामला
देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के में एक निजी पीजी में 16 अप्रैल को उस वक्त हड़कंप मच गया था जब बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष का छात्र शशि शेखर संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गया था. झारखंड निवासी 21 वर्षीय छात्र के सिर में बाईं ओर गोली लगी थी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की.
दोस्त को पिस्टल दिखा रहा था युवक
पूछताछ में सामने आया कि घटना के वक्त शशि शेखर अपने रूममेट शशि रंजन (21) निवासी बिहार के साथ कमरे में था. शशि शेखर और शशि रंजन दोनों एक ही कॉलेज के छात्र थे. शशि रंजन के मुताबिक, शशि शेखर के पास एक पिस्टल थी. जिसे वो शशि रंजन को दिखा रहा था. इस दौरान पिस्टल से छेड़छाड़ करते वक्त शशि रंजन से ट्रिगर गलती से दब गया और गोली चल गई.
पुलिस ने किया युवक को अरेस्ट
शशि रंजन ने बताया गोली सीधे शशि शेखर के सिर में जा लगी. घबराकर शशि रंजन ने पिस्टल, मैगजीन और खोखा वहीं रख दिए जहां से हथियार निकला था और बाहर चला गया. बाद में दोस्तों की मदद से घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल पुलिस ने शशि रंजन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच जारी है.
TagsDehradun मजाक चली गोलीआमहत्या प्रयासमामला बना सनसनीDehradun: Bullet fired as a jokeattempted suicidecase becomes sensationalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





