उत्तराखंड
Dehradun: कबाड़ी की दुकान में बम फटने से हुआ धमाका, आठ लोग गंभीर घायल
Tara Tandi
9 May 2024 4:18 PM IST

x
देहरादून : राजधानी देहरादून में आज बड़ा हादसा हो गया। किद्दूवाला में एक कबाड़ी की दुकान में अचानक धमाका हो गया। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। तीन लोग गंभीर घायल हैं।
जानकारी के अनुसार, किद्दूवाला के कुछ कबाड़ी रायपुर के मालदेवता स्थित आर्मी की फायरिंग रेंज में कूड़ा बीनते थे। बताया जा रहा है कि किसी के हाथ इसी रेंज से बिना फायर हुआ बम लगा था। इसी बम को आज कबाड़ी की दुकान पर हथाैड़े से तोड़कर अलग किया जा रहा था। इसी दाैरान बार-बार हथौड़े मारने से बम फट गया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रायपुर क्षेत्र में धमाके की सूचना मिली थी। माैके जाकर जांच की गई है। जो बम फटा है उसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल युवकों में से एक युवक का हाथ अलग हो गया। वहीं तीन की हालत अधिक गंभीर बनी हुई है।
Tagsकबाड़ी दुकानबम फटने धमाकाआठ लोगगंभीर घायलBomb blast in scrap shopeight people seriously injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





