उत्तराखंड

Dehradun: नीम बीच क्षेत्र में गंगा से मिला युवक का शव

Admindelhi1
15 May 2026 3:28 PM IST
Dehradun: नीम बीच क्षेत्र में गंगा से मिला युवक का शव
x
"दिल्ली युवक का शव गंगा से बरामद"

देहरादून: जिले के ऋषिकेष के ढालवाला नीम बीच इलाके में गंगा नदी में डूबे दिल्लीवासी युवक का शव एसडीआरएफ ने शुक्रवार काे बरामद कर किया है। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसडीआरएफ की ढालवाला टीम काे गुरुवार शाम काे गंगा नदी में एक युवक के डूबने की सूचना मिली थी। एसडीआरएफ के एएसआई विजेंद्र कुड़ियाल, मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश, मुख्य आरक्षी विकास, कांस्टेबल अजय सिंह, कांस्टेबल प्रदीप एवं कांस्टेबल दीपक तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और नदी मे तलाशी अभियान चलाया। लगातार प्रयासों के बाद आज एसडीआरएफ के डीप डाइवर कांस्टेबल अजय सिंह ने लगभग 15 से 20 फीट गहराई में जाकर डूबे युवक का शव बरामद निकाला।

एसडीआरएफ ने शव काे आवश्यक कार्यवाही के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त आशीष कुमार निवासी दिल्ली के रूप में हुई।

Next Story