उत्तराखंड
Dehradun : मिला महिला का शव, एक ही इलाके से तीन लाश ,फील्ड में उतरे SSP
Tara Tandi
26 Jun 2024 3:59 PM IST

x
Dehradun देहरादून : देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। बड़ोवाला क्षेत्र से एक और महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बता दें मंगलवार देर शाम इसी इलाके में एक महिला और छह महीने के शिशु का शव बरामद किया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू ही की थी कि उसी इलाके से एक और महिला का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रहा है कि तीनों मृतक एक दूसरे से संबंध रखते हैं।
बीती मंगलवार को महिला और शिशु का सड़ा-गला शव मिलने के बाद से पुलिस इलाके में सर्च अभियान चलाये हुए थी। सर्च अभियान के दौरान एक और महिला का शव मिलने के बाद सासनी फैल गई है। बताया जा रहा है महिला का शव बड़ोवाला क्षेत्र में कूड़े के ढेर के नीचे मिला। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल शहर या देहात में कहीं ऐसे परिवार की गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गई है।
मृतकों के शवों की शिनाख्त जारी
सूचना पर देहरादून के एसएसपी अजय सिंह भी फील्ड पर उतर गए हैं। मृतकों के शवों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।मामले को लेकर एसएसपी देहरादून का कहना है कि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक एंगल होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। मामला बेहद संवेदनशील है। जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचा जायेगा।
TagsDehradun मिला महिला शवएक इलाकेतीन लाशफील्ड उतरे SSPA woman's body was found in Dehradunthree corpses in one areaSSP went into the fieldजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





