उत्तराखंड

Dehradun: राहुल के कार्यक्रम को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान

Admindelhi1
18 July 2026 2:35 PM IST
Dehradun: राहुल के कार्यक्रम को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान
x
एसआईआर में पारदर्शिता बरती जाएगी, किसी वैध वोटर को नुकसान नहीं: हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समय-सीमा बढ़ाए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) पूरी पारदर्शिता के साथ अपना कार्य कर सकेंगे। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर का उद्देश्य किसी भी विदेशी नागरिक को भारतीय मतदाता के रूप में पंजीकृत होने से रोकना तथा प्रत्येक भारतीय मतदाता का नाम केवल एक ही स्थान पर सुनिश्चित करना है।

हर्ष मल्होत्रा ने कल (शुक्रवार) जारी बयान में कहा कि दिल्ली के लोगों को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं द्वारा फैलाए जा रहे किसी भी भ्रम में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति केवल दिल्ली में वैध रूप से पंजीकृत मतदाता है, उसका वोट न तो कोई कटवा सकता है और न ही भाजपा ऐसा होने देगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेता एसआईआर के मुद्दे को पूर्वांचल समाज के नाम पर उठाकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उनके अनुसार, इसका वास्तविक उद्देश्य अपने कथित बांग्लादेशी और रोहिंग्या समर्थक मतदाताओं को बचाना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों से आकर दिल्ली में बसे लोगों ने अपने गृह राज्यों में लगातार भाजपा की सरकारों को चुना है। ऐसे में आम आदमी पार्टी का दुष्प्रचार पूर्वांचल समाज को प्रभावित नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में निवास करने वाले सभी वैध मतदाता, विशेषकर पूर्वांचल समाज के लोग, सरकारी बीएलओ के साथ-साथ अपने क्षेत्र के भाजपा के बीएलए-2 अथवा विभिन्न जिलों में पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सहायता लेकर अपने मतदाता पंजीकरण का सत्यापन करा सकते हैं और अपना वैध वोट सुनिश्चित कर सकते हैं।

Next Story