उत्तराखंड

Dehradun: भाजपा ने विपक्ष से सहयोग मांगा

Admindelhi1
28 April 2026 9:50 AM IST
Dehradun: भाजपा ने विपक्ष से सहयोग मांगा
x

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने 28 अप्रैल को प्रस्तावित विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह सत्र महिला अधिकारों के हनन के खिलाफ 'देवभूमि के आक्रोश का प्रकटीकरण' है और इसे महिलाओं की भावनाओं व अधिकारों के सम्मान से जोड़ा जाना चाहिए।

महेंद्र भट्ट ने जारी एक बयान में विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस विधायकों से अपील की कि वे सत्र में प्रस्ताव का समर्थन करें। यह उनके लिए “मातृ शक्ति के सम्मान में खड़े होने का अवसर” है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष की नीतियों में महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाने की स्पष्ट इच्छा नहीं रही है। उन्होंने संसद में महिला आरक्षण से जुड़े घटनाक्रम का हवाला देते हुए कहा कि विपक्ष के रुख से महिलाओं में असंतोष बढ़ा है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा महिलाओं के अधिकारों को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है और विशेष सत्र का उद्देश्य महिलाओं की भावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अभिव्यक्ति देना है।

महेंद्र भट्ट ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि कांग्रेस इस मुद्दे पर समर्थन नहीं देती है तो आगामी 2027 के चुनावों में उसे राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Next Story