उत्तराखंड

dehradun : सेना के एक युवक ने शादीशुदा महिला के साथ किया दुष्कर्म

Tara Tandi
7 May 2024 10:14 AM GMT
dehradun : सेना के एक युवक ने शादीशुदा महिला के साथ किया दुष्कर्म
x
देहरादून : देहरादून से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सेना में तैनात एक युवक ने पहले तो शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाया। फिर अपने दोस्त को भी दिखाया। जिसके बाद युवक का दोस्त भी महिला के घर पहुंच गया। जब महिला ने युवक के दोस्त को आने से मना किया तो उसने महिला की वीडियो उसके पति और दोस्तों को भेज दी।
शादीशुदा महिला के घर में घुसकर किया दुष्कर्म
सेना में तैनात एक युवक ने पहले तो महिला तो दोस्ती की। फिर उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवक ने इसका वीडियो भी बनाया। युवक महिला को अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा था। इसके बाद युवक ने अपने दोस्त को भी महिला के घर पर भेजा।
महिला ने इसका विरोध किया। तो युवक के दोस्त ने महिला का अश्लील वीडियो विदेश में नौकरी कर रहे महिला के पति और उसके दोस्तों को भी भेज दिया। महिला ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इंटरनेट से हुई थी महिला की युवक से दोस्ती
मिली जानकारी के मुताबिक महिला मूल रूप से चमोली की रहने वाली है और वर्तमान में देहरादून में रहती है। महिला की दोस्ती इंटरनेट से साल 2023 में गैरसैंण चमोली निवासी सुनील रावत से हुई। सुनील गढ़वाल राइफल में तैनात है। दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई और युवक महिला के घर आने लगा। युवक जब भी छुट्टी पर घर आता तो महिला से मिलने उसके कमरे पर जाता।
15 जून को आरोपित सुनील महिला से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा। इस दौरान उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपित फिर महिला के घर गया और अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बता दें कि महिला का पति थाईलैंड में नौकरी करता है और महिला अपने बच्चों के साथ यहां रहती है।
Next Story