उत्तराखंड

Dehradun: त्यूणी में ऑल्टो कार खाई में गिरी

Admindelhi1
12 Oct 2024 10:38 AM GMT
Dehradun: त्यूणी में ऑल्टो कार खाई में गिरी
x
तीन लोगों की हुई मौत

देहरादून: थाना त्यूणी के अंतर्गत छुमरा से त्यूणी आ रही एक ऑल्टो कार शनिवार को रायगी मंदिर के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एक आल्टो कार संख्या: यू.के.-07-डीडी-5541 मुख्य सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कार सवार 06 व्यक्तियों को बाहर निकाल कर तत्काल नजदीकी चिकित्सालय पंहुचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 03 लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य 03 घायलों को प्राथमिक उपचार के उपरान्त हायर सेंटर रेफर किया गया। पृथम दृष्टया माना जा रहा है कि कार चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण दुर्घटना हुई। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

मृतक की पहचान सौरांश (03) पुत्र उमेश निवासी ग्राम मेघाटू थाना त्यूणी, अनीता (30) पत्नी उमेश निवासी ग्राम मेघाटू थाना त्यूणी, सूरत राम जोशी पुत्र टांगरू निवासी ग्राम मुंदोल थाना त्यूणी जनपद देहरादून के रूप में हुई है। घायलों में इतिका (25) पुत्री सहजराम निवासी ग्राम मुन्दोल थाना त्यूणी देहरादून, मनीष (25) पुत्र बारूदत्त ग्राम डगोली थाना मोरी उत्तरकाशी, जयेन्द्र (38) पुत्र पातीराम निवासी ग्राम चिल्हड़ तहसील त्यूणी देहरादून शामिल हैं।

Next Story