
x
Dehradun देहरादून। विकासनगर के सीमांत त्यूणी तहसील से जुड़े रायगी गांव के पास एक अल्टो कर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में वाहन सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह हुआ।
मृतकों में मेघाटू निवासी 30 वर्षीय अनीता देवी और उसका तीन वर्षीय पुत्र सोरांश व मुंधोल निवासी सूरतराम (62) शामिल हैं। इसके अलावा हादसे में गंभीर घायल मनीश नौटियाल निवासी डगोली-बंगाण तहसील मोरी उत्तरकाशी, इतिका जोशी निवासी मुंधोल-त्यूणी व देवेंद्र बिजल्वाण निवासी चिल्हाड़ घायल तीनों को उपचार के लिए राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कार सवार लोग मेघाटू में विवाह समारोह से वापस त्यूणी लौट रहे थे।
TagsDehradun अल्टो कार खाई गिरी3 मौतDehradun Alto car fell into ditch3 deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





