उत्तराखंड

Dehradun :आठ साल बाद गर्मी ने मार्च में ही दिखाए तेवर ,मैदानों पहाड़ो में बढ़ेगा पारा

Tara Tandi
17 March 2024 11:00 AM IST
Dehradun :आठ साल बाद गर्मी ने मार्च में ही दिखाए तेवर ,मैदानों पहाड़ो में बढ़ेगा पारा
x
देहरादून : इस महीने पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी के बाद गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। आलम यह रहा कि शनिवार को दून के तापमान ने अपने आठ साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। दून का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री के साथ सामान्य रहा। इससे पहले साल 2016 में इस दिन न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री रहा था। जबकि अधिकतम तापमान भी तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 29.6 डिग्री रहा।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, मार्च महीने से गर्मी अपने तेवर जमकर दिखाएगी। मैदानों से लेकर पहाड़ तक पारा बढ़ेगा। इसकी मुख्य वजह जलवायु परिवर्तन और मौसम का बदलता पैटर्न है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जिसके चलते न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। आज (रविवार) की बात करें तो मौसम साफ रहेगा। तापमान दून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने के आसार हैं।
Next Story