उत्तराखंड
Dehradun: आपदा की आशंका के बीच नदी किनारे इलाकों में प्रशासन अलर्ट
Admindelhi1
7 Aug 2026 10:16 AM IST

x
मंत्री का दौरा, नदी किनारे क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
देहरादून: राजपुर रोड विधायक एवं कैबिनेट मंत्री खजान दास ने गुरुवार को देहरादून के मन्नुगंज, रिस्पना, मोहिनी रोड व अन्य नदी नालों के किनारे बसे विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से बातचीत कर जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सतर्कता बरतने की सलाह दी तथा किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिये आपातकालीन परिचालन केंद्र के सम्पर्क में रहने की अपील की।
मंत्री दास ने लोगों से कहा कि वे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उनसे सम्पर्क कर सकते हैं। वे जनमानस की सेवा एवं समस्याओं के समाधान के लिये चौबीस घंटे तत्पर हैं। मंत्री ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर नदी तट पर बने सुरक्षा पुस्तों की स्थिति, बारिश से हुए नुकसान एवं संभावित जोखिम भरे स्थानों की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
Tagsदेहरादूनआपदाआशंकानदी किनारेइलाकोंप्रशासनअलर्टDehradundisasterapprehensionriverbanksareasadministrationalertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





