उत्तराखंड
Dehradun: स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पांच युवतियों को पुलिस ने कराया मुक्त
Tara Tandi
30 Sept 2024 11:40 AM IST

x
Dehradun देहरादून: देहरादून पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस नगर व देहात क्षेत्र में स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग कर रही थी. इस दौरान पुलिस ने तीन पुरुष और तीन महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा.
आपत्तिजनक स्थिति में मिले तीन पुरुष और तीन महिलाएं
एसएसपी के निर्देशों पर पुलिस ने बीते रविवार को स्पा सेंटरों की चेकिंग की. पुलिस ने पटेल नगर क्षेत्र में मंडी के पास लाइनवुड स्पा एंड सैलून में छापा मारा. इस दौरान तीन पुरुषों और तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली. पुलिस ने स्पा संचालिका सहित चार लोगों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पांच पीड़िताओं को रेस्क्यू किया गया.
अनियमितता पाए जाने पर वसूला जुर्माना
पुलिस ने चेकिंग के दौरान सीसीटीवी कैमरों, ग्राहक रजिस्टर और कर्मचारियों के सत्यापन की जांच की. इस दौरान कई अनियमितताएं पाई गईं. 81 स्पा सेंटरों के खिलाफ पुलिस एक्ट 81 के तहत 29 चालान जारी किए गए, जिससे 10 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला. इसके अलावा 26 स्पा सेंटरों का चालान भी पुलिस एक्ट 83 के तहत किया गया.
TagsDehradun स्पा सेंटरसेक्स रैकेटपांच युवतियोंपुलिस कराया मुक्तDehradun spa centersex racketfive girlspolice freed themजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





