उत्तराखंड
Dehradun: स्कूल की छात्रा के साथ उसके सीनियर ने किया दुष्कर्म का प्रयास
Tara Tandi
15 Sept 2024 3:57 PM IST
x
Dehradun देहरादून: राजधानी देहरादून के राजुपर क्षेत्र के नामी स्कूल में 10 वीं की छात्रा के साथ उसी के सीनियर ने दुष्कर्म का प्रयास किया. स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा के पिता अपनी बेटी का इंतजार कर रहे थे. बेटी के बाहर न आने पर स्कूल प्रबंधन ने जब किशोरी को ढूढ़ने का प्रयास किया तो इसका खुलासा हुआ.
छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास
राजधानी देहरादून के राजुपर क्षेत्र के नामी स्कूल की 10वीं की छात्रा के साथ छुट्टी होने के बाद स्कूल परिसर के योग क्लास में 12 वीं कक्षा के छात्र ने दुष्कर्म की कोशिश की. छुट्टी के बाद भी जब छात्रा बहार नहीं आई तो उन्होंने इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी.
किशोर को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा
स्कूल प्रबंधन ने जानकारी मिलने के बाद छात्रा की तलाश शुरू की. इस दौरान क्लास के अंदर जाकर देखा तो 12वीं का छात्र छात्रा के साथ गंदी हरकत कर रहा था. सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा दिया है. घटना के बाद से स्कूल प्रबंधन में भी हड़कंप मचा हुआ है.
TagsDehradun स्कूल छात्राउसके सीनियरदुष्कर्म प्रयासDehradun school girlher seniorrape attemptजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





