उत्तराखंड
Dehradun: शराब के नशे में हुआ विवाद, दोस्त को उतार दिया मौत के घाट
Tara Tandi
26 Feb 2025 8:03 PM IST

x
Dehradun देहरादून: देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रहीं है. दो यार शराब के नशे में एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गए. विवाद के बाद युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर फरार हो गया.
शराब के नशे में हुआ विवाद
घटना मंगलवार देर रात बड़ोवाला की है. खबर उत्तराखंड के संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार शराब के नशे में मोनू निवासी तूनवाला और योगेंद्र निवासी सहारनपुर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. मोनू ने योगेंद्र को जबरन लोडर पर बैठाया और चलते लोडर से नीचे गिरा दिया. जिससे योगेंद्र की मौत हो गई.
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है मोनू मैकेनिक का काम करता है. जबकि योगेंद्र लोडर चालक है. घटना के बाद आरोपी मोनू मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आरोपी मोनू की तलाश में जुट गई है.
TagsDehradun शराब नशे विवाददोस्त उतार दिया मौत घाटDehradun drunken brawlfriend killedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





