उत्तराखंड

Dehradun: एक व्यक्ति पर 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का मामला दर्ज

Admindelhi1
20 Jun 2026 8:47 AM IST
Dehradun: एक व्यक्ति पर 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का मामला दर्ज
x

देहरादून: देहरादून के कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस ने एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है।

स्थानीय निवासी एक महिला ने कोतवाली नगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया।

शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर में आरोपी के विरुद्ध पाक्सो व अन्य धाराओं अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही आरोपित के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story