उत्तराखंड
Dehradun: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 41 लोगों को किया गिरफ्तार
Tara Tandi
16 March 2025 5:17 PM IST

x
Dehradun देहरादून: शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ देहरादून पुलिस का अभियान जारी है. बीते शनिवार को पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 41 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 55 लोगों को थाने ले आई.
शराब पीकर वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती
देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर यातायात सुधार के लिए नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे. साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात में ड्रिंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग करने वालों के विरुद्ध दुर्घटना संभावित स्थानों पर 2 अतिरिक्त इंटरसेप्टर वाहनों को नियुक्त किया है.
41 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
एसएसपी के निर्देशों पर पुलिस ने शनिवार रात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की. पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 41 व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए सभी के वाहनों को सीज कर दिया. साथ ही रात में तेज गति से वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 वाहनों को सीज कर दिया.
TagsDehradun शराब पीकरवाहन चलाने41 लोगों गिरफ्तारDehradun 41 people arrested for driving under the influence of alcoholजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





