उत्तराखंड

Dehradun: सभी शिकायतों के लिए 1905 है अब आपका नंबर

Admindelhi1
4 April 2025 6:00 PM IST
Dehradun: सभी शिकायतों के लिए 1905 है अब आपका नंबर
x
"अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं"

देहरादून: अब अगर आपको एंबुलेंस की जरूरत हो, पुलिस की मदद चाहिए, भ्रष्टाचार की शिकायत करनी हो या फिर आपदा प्रबंधन संबंधी सूचना देनी हो, अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं है। सीधे सीएम हेल्पलाइन का नंबर 1905 मिलाओ और अपनी सभी समस्याओं का समाधान पाओ।

सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने सभी शिकायतों, सूचनाओं के अलग-अलग टोल फ्री नंबर को एक मंच पर लाने का काम पूरा कर लिया है। अभी तक पुलिस से संपर्क करने के लिए 112, एंबुलेंस के लिए 108, भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के लिए विजिलेंस का टोल फ्री नंबर 1064 और आपदा प्रबंधन संबंधी सूचनाओं के लिए 1070 नंबर चलता है। कई लोग ये सभी नंबर याद भी नहीं रख पाते थे। आईटीडीए ने इन सभी सेवाओं को एकीकृत करके 1905 नंबर पर उपलब्ध करा दिया है।

अपर सचिव एवं निदेशक आईटीडीए नितिका खंडेलवाल के अनुसार, सरकार डिजिटल इंडिया और सुशासन के अपने संकल्प के तहत हेल्पलाइन सेवाओं को लगातार सशक्त बना रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत नागरिकों को सुरक्षित, त्वरित और प्रभावी सेवाएं देने की पहल है।

Next Story