उत्तराखंड

वन निगम डिपो-3 में फेंका जाएगा काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग का मलबा

Admin Delhi 1
22 Dec 2022 11:13 AM GMT
वन निगम डिपो-3 में फेंका जाएगा काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग का मलबा
x

हल्द्वानी: काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग पर स्लिप जोन से निकलने वाले मलबा तल्ली हल्द्वानी में वन डिपो नंबर-3 में चिन्हित डंपिंग जोन बनाने के आदेश दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि राजमार्ग-103 काठगोदाम-हैड़ाखान-साननी मार्ग बीती 14 नवंबर को भूस्खलन की वजह से बाधित हो गया था। इस मार्ग को सुचारू करने के लिए ती 15 नवंबर से पोकलैंड से मलबे की साफ-सफाई हो रही है। भू-वैज्ञानिक एवं तकनीकी अधिकारियों ने इस मलवे का निस्तारण मार्ग के साइड में बने गड्ढे में नहीं फेंक कर वरन अन्यत्र स्लिप जोन बनने की संभावना है।

इस मलबे को अन्यत्र डंपिंग जोन बनाने का परामर्श दिया था। हल्द्वानी वन डिवीजन के डीएफओ ने बताया कि निर्धारित डंपिंग जोन सुल्तान नगरी ब्लॉक कक्ष संख्या-अ में मलबा अधिक मात्रा में डंप हो चुका है। तल्ली हल्द्वानी में वन निगम डिपो नंबर-3 में चिन्हित डंपिंग जोन में मलबा डंप किए जाने का अनुरोध किया। इसी क्रम में डीएफओ तराई केंद्रीय ने बताया कि वन निगम डिपो-3 में कतिपय स्थानों मे मिट्टी की जरूरत है।

डीएम गर्ब्याल ने पूर्व के आदेशों को संशोधित करते हुये स्लिप जोन से उत्सर्जित मलबे का तल्ली हल्द्वानी में वन निगम डिपो-3 मे चिन्हित डंपिंग जोन में नियमानुसार निस्तारित व डंपिंग के आदेश दिए।

Next Story