उत्तराखंड
नमाज पढ़ने गए युवक का शव निर्माणाधीन मकान में पड़ा मिला, पुलिस कर रही जांच
Tara Tandi
6 April 2024 10:48 AM IST

x
रुड़की : लक्सर के मखियाली खुर्द गांव में अलविदा जुमे की नमाज पढ़ने के लिए निकला युवक घर नहीं लौटा। देर रात युवक का शव गांव के पास ही निर्माणाधीन मकान में शटरिंग के सामान के नीचे पड़ा मिला। युवक की कुछ लोगों के साथ हाथापाई होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मखियाली खुर्द गांव निवासी हलीम का 22 वर्षीय बेटा शादाब शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे नमाज पढ़ने के लिए लंढौरा स्थित मस्जिद
के लिए घर से निकला था। देर रात तक उसके नहीं लौटने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की।
इसी बीच गांव के दूसरे किनारे पर रहने वाले कुछ युवकों ने जानकारी दी कि जब शादाब नमाज पढ़ने जा रहा था तो उसकी कुछ युवकों के साथ कहासुनी और हाथापाई हुई थी। जब वह वहां से निकल रहे थे तो उन्हें समझा-बुझाकर अलग कर दिया था। इसी बीच तलाश करते हुए जब परिजन गांव के निकट निर्माणाधीन मकान में पहुंचे तो शादाब का शव शटरिंग के सामान और घास से ढका मिला।
ग्रामीणों के मुताबिक शादाब के शरीर पर चोट के काफी निशान थे, किसी ने उसकी पीटकर हत्या कर दी है। उधर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली जा रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Tagsनमाज पढ़ने गए युवकशव निर्माणाधीन मकानपड़ा मिलापुलिस कर रही जांचYouth went to offer Namazdead body was found lying in a house under constructionpolice is investigating. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





