उत्तराखंड

एनएच हाइवे 74 स्थित एक गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का मिला शव

Admin Delhi 1
2 Nov 2022 2:23 PM GMT
एनएच हाइवे 74 स्थित एक गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का मिला शव
x

बाजपुर न्यूज़: दोराहा बाजपुर में सड़क किनारे गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर दोराहा बाजपुर के नजदीक एक गन्ने के खेत में कुछ महिलाएं घास काटने गई थीं। इसी बीच दोपहर के समय महिलाओं ने गन्ने में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना उन्होंने खेत मालिक को दी।

कुछ ही देर में यह सूचना आसपास के क्षेत्र में फैल गई और वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच खेत मालिक ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ही कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसएसआई विक्रम सिंह धामी, दोराहा चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह राजपूत आदि मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त ग्राम रामनगर थाना केलाखेड़ा निवासी दारा सिंह (50) पुत्र पूरन सिंह के रूप में हुई है।

Next Story