उत्तराखंड

कालसी में टोंस नदी के किनारे युवती का शव

Shreya
22 Jun 2023 11:43 AM GMT
कालसी में टोंस नदी के किनारे युवती का शव
x

देहरादून: देहरादून में कालसी में टोंस नदी के पास एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त शुरू कर दी है।

टोंस नदी के किनारे मिला युवती का शव

कालसी में ग्राम खादर के पास टौंस नदी के किनारे एक अज्ञात युवती का शव मिला है। जिससे आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।

एक-दो दिन पुराना लग रहा शव

पुलिस के मुताबिक नदी में बहकर शव यहां आया है। युवकी की उम्र करीब 19 साल लग रही है। पुलिस का कहना है कि शव एक या दो दिन से पुराना है। पुलिस ने आस-पास से शव की शिनाख्त के लिए जानकारी ली। लेकिन शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।

शिनाख्त अब भी जारी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए मोर्चरी विकासनगर में रखवा दिया है। शव की शिनाख्त के लिए जानकारी साझा की गई है। युवती का रंग गोरा है, उम्र करीब 19 साल, कद करीब 5 फीट ,बाल काले व लंबे हैं। युवती ने नीली जींस और पीला कुर्ता पहना हुआ था।

Next Story