उत्तराखंड

लोगों के आवासों पर बारिश में हुए भू-कटाव से मंडराया खतरा

Admin Delhi 1
12 Oct 2022 11:12 AM GMT
लोगों के आवासों पर बारिश में हुए भू-कटाव से मंडराया खतरा
x

भवाली: चार दिनों से हो रही भारी बारिश से नगर के वाल्मिकी बस्ती टम्टयूडा, रेहड, सैनिटोरियम व शिप्रा नदी से पालिका खेल मैदान में भू-सख्लन व भूमि कटाव से भारी नुकसान पहुंचा है। वाल्मिकी बस्ती टम्टयूडा में शिशुपाल वाल्मिकी समेत कई घरों पर भू कटाव का खतरा बना हुआ है।

इधर, शिप्रा नदि के पानी से हुए भू-कटाव से नगर पालिका खेल मैदान में सुरक्षा दीवार ढह गई है। इससे पहले भी आई देवी आपदा में क्षेत्र के कई स्थानों को भारी नुकसान पहुंचा था। पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया की जिला प्रशासन व शासन को पूर्व में भी नुकसान, सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी जा चुकी है।

Next Story